कोरोना का संक्रमण सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों तक पहुंच गया है। रविवार को थाना हाईवे के प्रभारी, सीएमओ दफ्तर के लैब टेक्नीशियन के साथ वृंदावन के महिला आश्रय सदन की चार महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
जिले में रविवार को पुलिस लाइन में तैैनात महिला पुलिसकर्मी, वृंदावन के रुक्मणि विहार का सात वर्षीय बच्चा, टाउनशिप का 38 वर्षीय युवक, सीएमओ ऑफिस का साठ वर्षीय कर्मचारी, वृंदावन के नगला रामताल की 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
अंबाखार का 33 वर्षीय युवक, केडी मेडिकल कॉलेज का 29 वर्षीय युवक, 24-24 वर्षीय दो युवक, नौहझील का 18 वर्षीय युवक, वृंदावन की 43 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय युवक, बलदेव का 30 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर, गलसौरी गांव का 22 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक समेत 95 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा की गई कोरोना जांच
राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा एसीएमओ डॉ. देवेंद्र अग्रवाल एवं नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. भूदेव सिंह के निर्देशन में मोती कुंज एक्सटेंशन, डेंपियर नगर, गोविंद नगर में 27 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
ये भी पढ़ें- व्यापारी हत्याकांड : 10 नहीं, 40 लाख रुपये की हुई थी लूट, ट्रांसपोर्टर का भतीजा निकला मास्टरमाइंड
एनएमएमयू (नेशनल मोबिलिटी मेडिकल यूनिट) के जिला कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पॉजिटिव मिले छह लोग एक ही परिवार से हैं। उन्होंने बताया कि एमएमयू टीम द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
लोगों को समय-समय पर हाथ धोना, मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी का पालन करने के बारे में भी बताया जा रहा है। एनएमएमयू टीम में डॉ. अनंग द्विवेदी, सचिन सक्सेना, राकेश कुमार, कावेरी शर्मा, सत्येंद्र कुमार, राहुल गौतम, विनोद कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।