मथुरा में शुक्रवार को 42 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें तीन नए केस मसानी बिजलीघर के हैं। मसानी विद्युत सबस्टेशन के तीन कर्मचारी पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई है। यहां एसएचओ, संविदाकर्मी और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी संक्रमित मिला है। सभी कर्मचारियों की जांच की गई है। वहीं कृष्णा नगर बिजलीघर में भी तीन और कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं।
वहीं पिछले दिनों पॉजिटिव निकले कृष्णा नगर डिवीजन के एक्सईएन को केडी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। अस्थाई जेल में भी दो नए केस सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2532 पर पहुंच गया है।
नए केस में थाना फरह से 35 वर्षीय पुलिसकर्मी, अस्तौली से 20 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय बालक, 45 वर्षीय महिला, नया नगला झींगुरपुरा से 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मथुरा से 23 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 75 वर्षीय वृद्ध, 18 वर्षीय युवक, एमआर नगर से 33 वर्षीय व्यक्ति, सौंख रोड से 23 वर्षीय युवक, गोविंद नगर से 58 वर्षीय व्यक्ति, आनंदवन से 35 वर्षीय व्यक्ति, वृंदावन से 41 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर से 50 वर्षीय व्यक्ति, बलदेव से 37 वर्षीय व्यक्ति, जमुना धाम कॉलोनी से 45 वर्षीय महिला, अमीरपुर से 22 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर से 85 वर्षीय वृद्ध, वृंदावन से 61 वर्षीय व्यक्ति, अमीरपुर से 50 वर्षीय महिला, कोसीकलां से 33 वर्षीय व्यक्ति और 24 वर्षीय युवक संक्रमित निकला है।