लोगों को अस्पताल ले जाती स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मौतों की संख्या बढ़कर अब 14 हो चुकी है। मैनपुरी में अब तक 113 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं क्वारंटीन सेंटर में निरीक्षण के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को खामियां मिलीं। जिसके बाद उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।
मैनपुरी के भोगांव कस्बे की गिहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
ये भी पढ़ें- Corona In Firozabad: कोरोना योद्घा हुए संक्रमित, आठ पॉजिटिव मरीज मिले
इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 698 हो गई है। कोरोना संक्रमण से अब तक 571 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 की मौत हो चुकी है। वहीं 113 का वर्तमान में उपचार चल रहा है।