जिले में कोरोना की स्थिति सुधर रही है। लोग घरों में रहे कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें शीघ्र ही स्थिति में और बेहतर सुधार होगा। पिछले 24 घंटे में 80 कोरोना संक्रमित मिले हैं। -
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
तीमारदारों के लिए लगवाया कोविड अस्पताल के बाहर टेंट
कोविड लेवल टू अस्पताल के बाहर सड़क किनारे रात भर पड़े रहने वाले तीमारदारों की याद आखिरकार जिला प्रशासन को आ गई है। एसडीएम ऋषिराज के निर्देश पर मंगलवार को कोविड अस्पताल के बाहर पार्क में तीमारदारों के लिए टेंट लगवा दिया गया।
कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार अस्पताल के बाहर सड़क पर ही पिछले कई दिनों से पड़े हुए थे। रात के समय सड़क किनारे ही तीमारदार अपनी चटाई बिछाकर लेट जाते थे। जिला प्रशासन को मंगलवार को उनकी सुविधा का भी ख्याल आया। एसडीएम ऋषिराज के निर्देश पर उनके लिए कोविड अस्पताल के पास में ही जिला अस्पताल के पार्क में टेंट लगाकर तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था की गई। एसडीएम ने तीमारदारों से कहा कि वह सड़क पर न लेटें उनके लिए टेंट की व्यवस्था कर दी गई है। हालांकि दोपहर तक यहां न तो फर्श की व्यवस्था की गई थी, न ही पंखा, गद्दा और कुर्सियों की।
कासगंज कोरोना : महिला सहित चार की मौत, ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे संक्रमित