फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Mainpuri: कोरोना की चपेट में ब्लॉक के अधिकारी, एक हजार से ऊपर पहुंची संक्रमितों की संख्या

Fri, 14 Aug 2020 09:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

बीडीओ और एलटी सहित 21 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मैनपुरी पुलिस ने लगाया बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में अलग-अलग क्षेत्रों में गुरुवार को एक बीडीओ और एलटी (लैब टेक्नीशियन) सहित 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को आइसोलेट किया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1023 पहुंच गई है। 752 संक्रमितों को अब तक ठीक किया जा चुका है। वहीं 18 की मौत हो चुकी है, जबकि 253 का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 
गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार घिरोर ब्लॉक में तैनात बीडीओ कोरोना संक्रमित मिले। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में तैनात एक एलटी भी संक्रमित पाया गया। बरनाहल में दो, करहल में एक, बेवर में एक और गांव बनकिया में दो कोरोना संक्रमित मिले। सिविल लाइन में रहने वाले तीन लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए। 

शहर के निकटवर्ती गांव ओडैंय पड़रिया, देवी रोड, राजा का बाग, खरगजीत नगर, सौतियाना, महमूद नगर, चौथियाना, शृंगार नगर, एलाऊ के गांव ध्यानपुर और भोगांव के मोहल्ला जौहरी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भेजा। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

14 लोगों ने दी कोरोना को मात, भेजे गए घर 
कोविड केयर सेंटर पर भर्ती 14 लोगों ने कोरोना को मात दी। उन्हें सैनिटाइज करने के बाद घर भेज दिया गया। गुरुवार को नोडल प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि 14 लोगो की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जिनमें मैनपुरी के पांच, मानिकपुर आलीपुर खेड़ा के तीन, कुरावली के सोनई के दो, घिरोर के दो, जागीर व नगला रते का एक- एक मरीज शामिल है। सभी को मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक राजपूत ने सैनिटाइज कराकर व डिस्चार्ज स्लिप देकर घरों को रवाना किया। सभी को सात दिन तक घरों में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

23 के सैंपल जांच को भेजे 
कोविड केयर प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि कोविड सेंटर और क्वारंटीन हाउस पर 16 अगस्त से पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों की टीम बदल जाएगी। जो लोग पिछले 15 दिन से यहां सेवाएं दे रहे थे उन सभी 23 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें