फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Etah: दो जज समेत 28 और निकले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • पॉजिटिव मरीज- 433
  • स्वस्थ्य मरीज- 251
  • जिले में मौत- 10
  • सक्रिय केस- 169
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में दो जज और एक दरोगा समेत 28 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 433 हो गई है। डीएम सुखलाल भारती ने बताया कि जिला न्यायालय में तैनात दो जज और एक जज के बेटे की किट से जांच कराई गई थी। इसमें तीनों लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन


वहीं इनमें एक जज लखनऊ स्थित आवास पर चले गए हैं। वहीं, राजा का रामपुर थाने में तैनात सिपाही बीते दिनों अपने घर अमरोहा गया था। वहां से लौटने के बाद मंगलवार को उसकी किट द्वारा जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके साथ रह रहे अन्य पांच सिपाहियों की जांच की गई। वह भी पॉजिटिव निकले।

ये भी पढ़ें- राममंदिर भूमिपूजन से पहले ताजनगरी में दिवाली, आतिशबाजी के साथ जले दीये
विज्ञापन


वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मरथरा चौकी पर एमएमयू की की टीम के सदस्य डॉ. सनी चौधरी, लैब टैकभनीशियन रोहित, फार्मासिस्ट सुबोध कुमार, स्टाफ नर्स व चालक शिवम के साथ पहुंचे। जहां टीम द्वारा 35 लोगों के सैंपल लिए गए।
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान दो युवक सहित एक दरोगा व तीन सिपाही पॉजिटिव आए हैं। वहीं सकीट के मोहल्ला गंज में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वहां 120 लोगों की जांच की गई। इसमें 12 पॉजिटिव आए।

सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव यादव ने बताया सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं रैपिड रिस्पोंस की टीम द्वारा कांशीराम कॉलोनी में 120 सदिग्धों के सैंपल लिए गए। इस दौरान एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें