फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: जूनियर डॉक्टर-स्टाफ नर्स सहित 28 लोग संक्रमित, कुल मरीजों का आंकड़ा 2300 पार

Mon, 17 Aug 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एक और मरीज की मौत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • आगरा में 2318 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 103 संक्रमितों हो चुकी है मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और स्टाफ नर्स सहित 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2318 हो गई है। 43 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक कुल 1892 मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर, एक कोरोना मरीज ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय मरीज गुर्दा रोग से भी ग्रस्त था। उसने पिछले साल गुर्दा ट्रांसप्लांट कराया था। ट्रांसप्लांट फेल हो गया। आगरा से वो उपचार के लिए दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल चले गए थे। वहां उपचार के दौरान रविवार को मरीज की मृत्यु हो गई।
 

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 103 पर है। वर्तमान में 323 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 190 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। 80 हजार से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 81.62 फीसद हो गई है। 

विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित

ट्रांस यमुना कॉलोनी, अछनेरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। ट्रांस यमुना कॉलोनी में 61 साल की महिला, उसके 37 साल के बेटे और 12 साल क पौत्र संक्रमि मिले हैं। अछनेरा में 42 साल के युवक, 16 साल और 10 साल के दो भाई संक्रमित पाए गए। 

बसंत विक्रम कमला नगर में 44 साल औरा 27 साल की महिला, लोहामंडी में 25 साल का पुरुष, 40 साल का युवक और 13 साल का बच्चा, शमसाबाद में 50 साल और 29 साल की महिला, बिचपुरी में 62 साल का बुजुर्ग, हाथरस रोड 35 साल का युवक, सीएचसी बाह में 35 साल के युवक, 25 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव है। 

नवदा खेड़ा शमसाबाद में 50 साल के पुरुष, जगनेर में 40 साल का पुरुष, जारुआ कटरा में 26 साल का युवक, सदर बाजार में 25 साल की महिला, जगदीशपुरा में 25 साल के पुरुष, आवास विकास कॉलोनी 33 साल के युवक,  शिवाजी नगर शाहगंज में 36 साल का युवक, एत्मादपुर में 30 साल का युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है।  
विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज

आवास विकास कॉलोनी में 46 साल का पुरुष, दौरेठा एक में 58 साल का पुरुष और23 साल की महिला, लाजपत कुंज में 39 साल का युवक, अमर विहार दयालबाग में 37 साल की महिला, रहलई इरादत नगर में 74 साल के बुजुर्ग, ख्यासपुरा में 26 साल की महिला, ताजनगरी कॉलेनी फेज दो में 45 साल के पुरुष और गढ़सान खेरागढ़ में 59 साल के पुरुष भी संक्रमि पाए गए हैं। 

बल्केश्वर में 63 साल के पुरुष, शाहगंम में 64 साल के पुरुष और 54 साल की उनकी पत्नी संक्रमित हो गए। फतेहाबाद रोड निवासी 32 साल के युवक, 78 साल के बुजुर्ग, कमला नगर में 38 साल के युवक, नेहरू नगर में 54 साल के पुरुष, ताजगंज में 28 साल की महिला, सीएचसी जगनेर में  80 साल के वृद्ध 65 साल की बुजुर्ग, धनौली बिचपुरी में 22 साल की महिला, नगला पातीराम बिचपुरी में 42 साल की महिला संक्रमित हो गई। 

गढ़ी जीवनराम एत्माउदौला में 50 साल के पुरुष, मुरैना के 26 साल का युवक,  बुंदू कटरा में 29 साल की महिला, लोहामंडी में 34 साल का युवक, शिवाजी नगर शाहगंज में 34 साल की महिला, सदरवन बिचपुरी में 26 साल का युवक, मुखवार एत्मादपुर में  24 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। बाकी के मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें