फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना : बेकाबू हुआ संक्रमण, सितंबर के छह दिनों में ही मई-जून से ज्यादा मरीज मिले

Tue, 08 Sep 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। अगस्त के आखिरी छह दिनों के मुकाबले सितंबर के पहले सप्ताह में डेढ़ गुनी रफ्तार से संक्रमण बढ़ा है। छह दिनों में ही रिकॉर्डतोड़ 475 मरीज मिल चुके हैं। यह आंकड़ा मई और जून में मिले मरीजों से ज्यादा है। मई में 352 और जून में 217 मरीज मिले थे। 

विज्ञापन


बीते तीन दिनों से लगातार 80 से ज्यादा मरीज मिले हैं। रविवार को 85, शनिवार को 87 और शुक्रवार को सर्वाधिक 88 संक्रमित मिले। ऐसे हालात में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है, लेकिन कुछ लोग इसे लेकर गंभीर नहीं है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।


आगरा में रविवार तक कुल 3376 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें 615 सक्रिय मामले हैं। राहत की बात यह है कि 2652 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 78.55 फीसदी है। 109 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक 1,32,684 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सामुदायिक संक्रमण पता लगाने को हो रहा सीरो सर्वे'

आगरा में सामुदायिक संक्रमण का खतरा टल गया है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए सीरो सर्व हो रहा है। इसके तहत रविवार तक 960 लोगों के रक्त के नमूने लेकर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ को जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सीरो सर्व आठ सितंबर तक चलेगा। कुल 1440 लोगों की होगी जांच।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर आरसी पांडेय ने बताया कि सीरो सर्वे में लिए गए नमूनों की जांच में 70 फीसदी में एंटीबॉडी मिली तो सामूहिक संक्रमण होकर गुजर गया है, अगर कम मिली तो उसके मुताबिक आगे का एक्शन प्लान बनाया जाएगा। सर्वे के तहत कुल 1440 लोगों के खून की जांच होगी। 


अपने शहर से जुड़ी खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें