फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: ताजनगरी में 100 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा, अब तक कुल 1730 संक्रमित

Thu, 30 Jul 2020 10:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कोरोना संक्रमित 55 वर्षीय सांस रोगी की मौत, 29 नए मरीज बढ़े
  • 99 मरीज तोड़ चुके हैं दम, 1730 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे संक्रमितों मृतकों की संख्या 99 हो गई है।  29 नए मरीज भी बढ़ गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1730 पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद कमला नगर निवासी 55 वर्षीय सांस रोगी की हालत में सुधार नहीं हो सका। उपचार के दौरान निजी अस्पताल में रोगी की मृत्यु हो गई। बुधवार रात तक 99 संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। 


जिलाधिकारी ने बताया कि 21 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक कुल 1402 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 229 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1818 सैंपल टेस्ट हुए हैं। जिले में 46641 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


पांच नए कंटेंनमेंट जोन बढ़ने से हुए 93

ताजनगरी में नए कंटेनमेंट जोन बढ़ रहे हैं। बुधवार को देवरी रोड स्थित कौलक्खा, जवाहरपुरम शाहगंज, सैंया का गांव जाजऊ, पिनाहट में चांदनी चौक, धनौली में अजीजपुर समेत पांच नए कंटेनमेंट जोन बढ़ने से अब एक्टिव जोन 93 हो गए हैं। 223 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। मार्च से अब तक कुल 316 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।

विज्ञापन

दो परिवारों में सामूहिक संक्रमण

बरौली अहीर और फतेहपुर सीकरी में एक-एक परिवार में सामूहिक संक्रमण मिला। इसमें एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। एमडी जैन इंटर कॉलेज के पास लगे कैंप में एंटीजन टेस्ट में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फतेहपुर सीकरी के मडोली के गांव नगला त्रिशूनपाल में 55 साल की महिला, 28 साल की महिला और 14 साल की किशोरी संक्रमित मिली है। बरौली अहीर में 48 साल के पुरुष, 40 साल के पुरुष और 27 साल के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

जयरामबाग दयालबाग में 62 साल के बुजुर्ग, मैत्री बाग दयालबाग में 64 साल के बुजुर्ग, एचआईजी फ्लैट संजय प्लेस में 51 साल के पुरुष, अकोला मुख्य बाजार में 74 साल के बुजुर्ग, भदरौली बाह में 34 साल के युवक और हरीपर्वत क्षेत्र के 63 साल के बुजुर्ग और 42 साल के युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

 एमडी जैन कॉलेज के पास लगाए गए एंटीजन जांच शिविर में 63 साल के बुजुर्ग, 23 साल, 20 साल के दो युवक और 26 साल के युवक संक्रमित मिले। बाकी के मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें