फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: ताजनगरी में 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 93 कंटेनमेंट में फैला संक्रमण

Wed, 05 Aug 2020 08:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 57,767 लोगों के हो चुके हैं सैंपल टेस्ट
  • 100 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित क्षेत्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में 26 नए मरीज और बढ़ने से मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 1928 हो गया है। 100 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 297 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। संक्रमित होने के बाद 1531 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया बीते 24 घंटे में किसी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई। संक्रमित मृतक संख्या 100 है। 26 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1928 हो गया है। मंगलवार को 27 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। संक्रमित होने के बाद जिले में 1531 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को तक 57,767 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 297 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 105 मरीज होम आईसोलेशन में रखे गए हैं।


93 कंटेनमेंट में फैला संक्रमण
ताजनगरी में 93 कंटेनमेंट जोन में संक्रमण फैला है। इन एक्टिव जोन में नए केस निकल रहे हैं। 247 कंटेनमेंट जोन मंगलवार तक बंद हो गए। मार्च से अगस्त तक जिले में 340 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

राहत : 40 डॉक्टरों सहित 61 के एंटिजन टेस्ट, सभी निगेटिव

एसएन मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य और तीन कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद उनके संपर्क में आने वाले 61 और लोगों की जांच की गई। सभी निगेटिव हैं इसमें 40 चिकित्सक शामिल हैं।

प्राचार्य और तीन कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद 121 लोगों की सूची बनाई थी। इसमें 75 चिकित्सक और प्राचार्य-एसआइसी कार्यालय के कर्मचारी शामिल थे। पहले दिन 60 की जांच हुई, दूसरे दिन 61 की एंटीजन जांच की गई। इनमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं आई है। वहीं, मंगलवार को प्राचार्य कार्यालय और एसआईसी कार्यालय को सैनिटाइज करने के बाद खोल दिया गया है।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एके आर्य ने बताया कि प्राचार्य और तीन कार्यालय कर्मचारियों के संक्रमित होने पर इनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर जांच की गई थी, दो दिन में 121 की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 
विज्ञापन

बरहन पीएचसी का वार्ड ब्वाय मिला संक्रमित, अस्पताल सील
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहन के वार्ड ब्वाय संक्रमित मिला है। मंगलवार को एंटीजन कोरोना टीम से जांच कराई गई थी। जिसकी रिपार्ट पॉजिटिव आने पर उसे एंबुलेंस से होम आइसोलेशन के लिए घर भेज दिया गया। वार्ड ब्वाय टूंडला का रहने वाला है।

इस पर वहां के सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने बताया कि वार्ड ब्वाय को रात में बुखार आया था। इसके अलावा मंगलवार को टीम ने 62 लोगों की जांच की थी। अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

वहीं अस्पताल में तैनात स्टाफ एवं वार्ड ब्वाय के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को जांच काराने की हिदायत दे दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र को सील करके सैनिटाइज कराने के दो दिन बाद खोला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें