फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर घर लौटे 12 लोग

विज्ञापन
25एमएनपी-24-कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद युवक को प्रमाण पत्र देते चिकित्सक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव स्थित कोविड केयर सेंटर से बृहस्पतिवार को 12 और लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए। लगातार सही होने वालों की संख्या अच्छी रहने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी राहत की सांस ले रहा है। बृहस्पतिवार को कोविड केयर सेंटर से नोडल चिकित्सक डॉ. अमित भारती ने 12 लोगों को प्रमाण पत्र और गुलाब का फूल देकर घर भेजा। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सात दिन होम क्वारंटीन रहने के निर्देश के साथ रवाना किया गया। जिले में अब तक कुल 154 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। बृहस्पतिवार को घर भेजे जाने वाले लोगों में किन्हावर के चार, जमैयतगंज के तीन, रतनपुरबरा के दो के अलावा दन्नाहार, कुरारी, कुर्रा व करहल के एक-एक मरीज शामिल हैं। डॉ. मनीष कुशवाह, विवेक राजपूत, डॉ. आनंद शाक्य, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

170 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
बृहस्पतिवार को क्वारंटीन सेंटर से संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। डॉ. मनीष कुशवाह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 170 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही पूर्व से क्वारंटीन चल रहे चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें