फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमितों ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

विज्ञापन
बरनाहल में कोरोना संक्रमित का सुरक्षा के बीच होता अंतिम संस्कार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा बरनाहल और शहर के मोहल्ला बागवान निवासी कोरोना संक्रमित दो लोगों की मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 52 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3250 पहुंच गई है। 3046 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 152 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बागवान निवासी 69 वर्षीय अधिवक्ता छह नवंबर को जिले में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिले थे। सात नवंबर को गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव बिरथुआ निवासी 58 वर्षीय वृद्ध को नौ नवंबर को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था। यहां जांच के दौरान ये कोरोना संक्रमित निकले। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में ही उपचार के दौराने इनकी मौत हो गई।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित नौ संक्रमित मिले
मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रो में नौ संक्रमित मिले। शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिले। आवास विकास और कस्बा कुरावली में दो-दो, दन्नाहार और कचहरी रोड पर एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव बिरथुआ निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध का शव दोपहर बाद गांव पहुंचा। गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्ध का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया। मृतक के चार परिजन पीपीई किट पहने हुए थे। स्वास्थ्य टीम ने बरनाहल के भदोलपुर चौराहे पर शिविर लगाकर जांच की। इस दौरान 90 लोगों की जांच कराई गई। सभी की जांच एंटीजन कार्ड से हुई और रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई।
136 लोगों की कराई गई जांच
कुरावली। मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर संदिग्धों की जांच की। 64 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से कराई गई, जबकि 72 की जांच के लिए नमूने लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। इस दौरान डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान, डॉ. जगतबंधु
विज्ञापन

सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें