फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी बोले कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, एहतियात बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए पूरी एहतियात बरतें। वह सोमवार सुबह मामों स्थित संयुक्त जिला कोरोना चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में मरीजों के कपड़े सुखाने के लिए परिसर में स्थान निर्धारित कर दिया जाए।
विज्ञापन

गांव स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। लोगों को जागरूक करें कि सर्दी, जुकाम के लक्षण हों तो भाप ले, काढ़ा पीएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों के मनोरंजन के लिए वार्डों में टीवी लगाई जाएं। डीएम ने होम आइसोलेट एवं कलावती हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें