फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोई व देवरों ने किया भाभी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नंदोई व देवरों ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 14 अगस्त को देवर रिंकल व विनय, नंदोई चंद्रेश और ननद व देवरानी ने घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला ने विरोध किया तो उसके नंदोई व देवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गए।
विज्ञापन

घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की। फिर भी सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें