फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना वसूला

विज्ञापन
4एमएनपी-01-शहर के मोहल्ला छपट्टी में बिना मास्क के जाते लोगों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को बजाजा बाजार, लेनगंज, क्रिश्चियन चौराहा, ईशन नदी पुल तक पैदल भ्रमण किया। मास्क का प्रयोग न करने वालों से पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूल कराया।
विज्ञापन

दुकानदारों से कहा कि दुकान पर स्वयं मास्क लगाकर रहें। ग्राहकों से भी मास्क लगवाएं। यदि किसी दुकान पर दुकानदार या ग्राहक बिना मास्क के मिला तो प्रति व्यक्ति 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। एक बार जुर्माना देने के बाद दोबारा बिना मास्क के मिले तो रिपोर्ट होगी। बिना मास्क लगाए दुकान का संचालन कर रहे विशाल गारमेंट्स, फैशन मैचिंग सेंटर, साईं कार सज्जा, स्वदेश बुक डिपो, जीवन मेडिकल स्टोर, लेखराज एंड संस के अलावा कार सवार नरेंद्र, कृष्ण मुरारी, नवनीत, बाइक सवार खुशनूर, संजय कुमार, नरेंद्र, रहमान, शहरोंज, नवनीत यादव से मास्क का प्रयोग न करने पर 500-500 रुपये का जुर्माना वसूल कराया। एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सोनू बघेल मौजूद रहे।
दवा विक्रेता के संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ी
मैनपुरी। शहर का एक दवा विक्रेता कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया सभी लोग सतर्क रहें। दुकान से सामान खरीदते समय सामाजिक दूरी का पालन करें। दुकान का काउंटर न छुएं। बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें। खांसी, जुकाम, बुखार, सीने, गले में दर्द की शिकायत पर तत्काल जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें