फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: आगरा में अब वृद्ध में मिली संक्रमित, हफ्ते में तीसरा मामला

Mon, 27 Mar 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

संक्रिमतों पर विभाग नजर बनाए हुए है। मुख्य चिकित्साधिकारी की सलाह है कि लोग घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना का एक और मामला मिला है। अब 62 वर्ष के वृद्ध में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक हफ्ते में यह तीसरा मामला है। मरीज बढ़ रहे हैं। राहत की बात यह है कि मरीजों के शरीर में लक्षण सामान्य हैं।
विज्ञापन


कोठी मीना बाजार के पास रहने वाले वृद्ध में कोरोना मिला है। खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण होने पर जांच कराई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्ध एक इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा बैंक में काम करता है। उसके भी नमूने लिए गए थे, रिपोर्ट निगेटिव है। बेटा जिस बैंक में काम करता है, सोमवार को वहां के स्टाफ के नमूने लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - UP: अखिलेश यादव के इस दांव से 2024 में BJP की जीत में फंसेगा पेंच! बसपा से आए इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के संपर्क वालों की रिपोर्ट निगेटिव

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि विजय नगर निवासी जिस महिला में शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसके संपर्क में आने वाले 28 लोगों के नमूने लिए गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। महिला के पति में बृहस्पतिवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

दुकानदारों की जांच आज

विजय नगर के जिस युवक में बृहस्पतिवार को कोरोना मिला था, वह संजय प्लेस स्थित एक मोबाइल के शोरूम में काम करता है। रविवार को बाजार बंद होने की वजह से वहां जांच नहीं हो पाई, सोमवार को बाजार के दुकानदारों व स्टाफ के नमूने लिए जाएंगे।

मास्क लगाएं, दूरी बनाएं

मुख्य चिकित्साधिकारी की सलाह है कि लोग घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखें। मास्क लगाने से कोरोना की चपेट में आने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें