फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी के चालक सहित पांच संक्रमित मिले

विज्ञापन
07एमएनपी-46-कुरावली में कोरोना जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुधवार को एक न्यायिक अधिकारी के चालक सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2845 पहुंच गई है। जिले में अब तक 2619 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं, वहीं 46 लोगों की मौत हो चुकी है। 180 संक्रमितों वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में एक न्यायिक अधिकारी का चालक कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके चलते दीवानी न्यायालय बंद रहा। शहर के अवध नगर निवासी एक प्रवक्ता जो नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव में तैनात हैं कोरोना संक्रमित निकले। वहीं बेवर में दो और जागीर के सगामई में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। दो कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि तीन कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। संबंधितों के घरों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया है। दीवानी न्यायालय को भी नगर पालिका ने सैनिटाइज कराया है।
आबकारी मंत्री की स्थिति सामान्य
कोरोना संक्रमित पाए गए आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की हालत सामान्य है। उनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके पुत्र अंकुर अग्निहोत्री ने बताया कि पिता जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मैक्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें