आगरा में सगी बहनों के धर्मांतरण के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को पुलिस ने मंगलवार को दीवानी परिसर स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस को धर्मांतरण के आरोपी की 10 दिन की रिमांड मिली है।
आगरा में सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस ने मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया था। वह गोवा की आयशा को धर्मांतरण के लिए फंड मुहैया कराता था। अब्दुल रहमान ही सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे माैलाना कलीम सिद्दीकी के गिरोह को मुख्य रूप से संचालित कर रहा था।