जेल में अलग बैरक, जमानत पर एक को सुनवाई
पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। इनमें से 6 आरोपी ओसामा, रित बानिक, अबू तालिब, अबुर रहमान, जुनैद कुरैशी और मुस्तफा उर्फ मनोज को जेल भेजा गया है। सभी आरोपियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। वहीं 10 आरोपियों के अधिवक्ताओं ने सीजेएम कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है। मामले में 30 जुलाई तक पुलिस से आख्या मांगी गई थी। 1 अगस्त को सुनवाई के लिए केस डायरी तलब की गई है।