फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धर्मांतरण और दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, जेल से छूटते ही आऱोपी ने लुटाए नोट; दर्ज हुई एक और FIR

Tue, 09 Dec 2025 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले के आरोपी जलालुद्दीन ने जेल से छूटने पर नोट लुटाए। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला का धर्मांतरण कर दुष्कर्म सहित कई धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी सदर भट्टी निवासी जलालुद्दीन कुरैशी ने जेल से रिहा होने के बाद बच्चों के साथ मिलकर तारीख पर आई पीड़िता और उसके पति का रास्ता रोक कर राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर न्यू आगरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


शाहगंज निवासी पीड़िता ने आरोपी जलालुद्दीन पर शाहगंज थाने में धर्मांतरण और दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा रखा है। पीड़िता ने डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि 2 दिसंबर को जब वह अपने पति के साथ तारीख करने दीवानी आई थी। उस दौरान जलालुद्दीन,उसके बेटे मुुजीब शेख उर्फ शेखू,दानिश उर्फ उमेर,दाउद और बिलाल व उनके साथी इरफान ने रास्ते में रोक कर धमकाया। 

डीसीपी सिटी के आदेश पर न्यू आगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 2 दिसंबर को रात में आरोपी जलालुद्दीन का पड़ोसी को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। नाई की मंडी में पीड़ित नवीन प्रजापति ने प्राथमिकी दर्ज कराई हुई है। वहीं आरोपी जलालुद्दीन के तीन पुत्रों की भी अब मुश्किलें बढ़ रही हैं। मंटोला थाना पुलिस उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें