फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा का झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद

Thu, 30 May 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर।
विज्ञापन



गांव कोसमा हिनूद में भाजपा का झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष के लाेगों के बीच विवाद हो गया। गैर समुदाय के नामजद लोगों पर पीटने का आरोप लगाया गया। लेकिन स्थानीय चौकी और थाने में पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं हुई।
थाना क्षेत्र के गांव कोसमा हिनूद निवासी सरिता देवी ने शिकायती पत्र दिया है। इसमें कहा है कि उनके घर के आसपास अधिकतर गैर संप्रदाय के लोगों के घर बने हुए हैं। कुछ नामजद आए दिन उन्हें परेशान करते रहते हैं। मंगलवार को पड़ोसी युवकों ने उनकी छत पर लगे भारतीय जनता पार्टी के झंडे को उतारने का दबाव बनाया। जब उन्होने झंडा उतारने से मना कर दिया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने सरिता की पिटाई की। धमकी दी कि बहुत जल्दी तुम्हें घर खाली करके यहां से जाना होगा। पीड़िता ने बताया कि वह शिकायत लेकर कोसमा चौकी पर गई तो वहां कोई सुनवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को वह थाने में शिकायत करने गई तो वहां से कोसमा चौकी भेज दिया गया। पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें