फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार का गेट स्कूटी से लगने पर विवाद, युवकों पर कांच की बोतल से हमला

Sat, 03 Feb 2024 05:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार का गेट स्कूटी से लगने पर विवाद, युवकों पर कांच की बोतल से हमला
विज्ञापन

-बड़ा चौराहा के पास हुई वारदात, रिपोर्ट दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के बड़ा चौराहा के पास शुक्रवार की रात दावत खाकर लौट रहे युवकों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। सिर में कांच की बोतल मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव झिंझाई निवासी भानू चौहान शुक्रवार की रात को साथी पड़रिया निवासी रजत चौहान और श्रंगारनगर निवासी राघवेंद्र के साथ एक शादी समारोह में दावत खाने गया था। देर रात करीब 11 बजे जब तीनों दावत खाकर लौट रहे थे। तभी बड़ा चौराहा के पास एक कॉफी की दुकान पर रुक गए और कॉफी पीने लगे। तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। जिसमें काफी तेज आवाज में गाना बज रहा था। गाड़ी में बैठे महमूद नगर निवासी नाजिम ने कार का दरवाजा खोला तो उनकी स्कूटी में जा लगा। जब विरोध किया तो नाजिम व उसके दो साथी कार से नीचे उतर आए। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हाथ में पकड़ी कांच की बोतल से उस पर और रजत पर जानलेवा हमला किया। फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक सभी आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें