फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव: पांच लाख के पैकेज में आरती, स्वागत-सम्मान का भी दावा; अध्यक्ष बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

Sat, 19 Sep 2026 11:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जनकपुरी महोत्सव के स्पाॅन्सरशिप पैकेज पर विवाद खड़ा हो गया है। पैकेज में आयोजन 7, 8 और 9 अक्तूबर को सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में होने की जानकारी दी गई है। विज्ञापन और बुकिंग के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव का स्पाॅन्सरशिप पैकेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनकपुरी महोत्सव 2026 के नाम पर पांच लाख रुपये (+जीएसटी) के स्पॉन्सरशिप पैकेज का प्रस्ताव सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पैकेज में स्पॉन्सर को भगवान श्रीराम-माता सीता की आरती का अवसर देने से लेकर महोत्सव परिसर में ब्रांडेड गेट लगाने तक की सुविधाओं का दावा किया गया है। हालांकि जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने साफ किया है कि समिति अथवा उनकी ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव तैयार या अनुमोदित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सामने आए पैकेज में पांच लाख रुपये (+जीएसटी) के बदले सात सुविधाओं का उल्लेख है। इनमें महोत्सव में स्पॉन्सर का विशेष स्वागत और सम्मान, श्रीराम-सीता जी की आरती का अवसर, स्पॉन्सर के नाम का ब्रांडेड गेट, प्रचार के लिए दो विशेष स्टॉल, परिसर की एलईडी स्क्रीन पर विज्ञापन, महोत्सव की स्मारिका में प्रचार और विभिन्न आयोजनों में ब्रांड विजिबिलिटी शामिल बताई गई है। पैकेज में आयोजन 7, 8 और 9 अक्तूबर को सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में होने की जानकारी दी गई है। विज्ञापन और बुकिंग के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

जनकपुरी महोत्सव समिति 2026 अथवा उनकी ओर से किसी प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं बनाया गया है और न ही ऐसे किसी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। जब तक उनके कार्यालय के स्तर से कोई आधिकारिक पत्र जारी न किया जाए, तब तक इस तरह के किसी प्रस्ताव का संज्ञान नहीं लिया जाए। -राजीव कुमार, अध्यक्ष, जनकपुरी महोत्सव समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें