आगरा के थाना न्यू आगरा के खंदारी चौराहे के निकट सर्विस रोड पर एक ऑटो चालक ने 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने डरकर शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। आटो चालक नशे में प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसे भी आरोप का पता चला, उसने आते ही चालक के ऊपर हाथ सेंक लिए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रास्ते में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे लोगों की भीड़ से बचाया। इस दौरान किशोरी और उसके परिजन ने लिखित शिकायत देने से मना कर दिया।