फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली पर 14 जिलों में बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए बनाया कंट्रोल रूम

विज्ञापन
ट्रांसमिशन के कंट्रोल रूम मे मौजूद चीफ इंजीनियर अनिल कुमार।
विज्ञापन
आगरा। दिवाली पर आगरा समेत 14 जिलों में बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए ट्रांसमिशन पावर कॉरपोरेशन ने कंट्रोल रूम बनाया है। पीलीपोखर के 400 केवी सबस्टेशन पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन चीफ इंजीनियर ट्रांसमिशन जोन अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम के माध्यम से आगरा ट्रांसमिशन जोन के अंतर्गत आने वाले 14 जनपदों में स्थित ट्रांसमिशन उपकेंद्रों एवं ट्रांसमिशन लाइनों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में एक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) एवं एक अवर अभियंता की चौबीस घंटे ड्यूटी लगाई गई है। ट्रांसमिशन नेटवर्क में किसी भी प्रकार की खराबी, विद्युत व्यवधान अथवा आपात स्थिति की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा के साथ फिरोजाबाद, मथुरा, कासगंज, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अलीगढ़, एटा, फर्रुखाबाद और हाथरस में विद्युत आपूर्ति की निगरानी इस कंट्रोल रूम से होगी। 9 नवंबर तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। कंट्रोल रूम को 9458096418 नंबर पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें