फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संविदा चालक-परिचालक का अनशन जारी, परिजन भी पहुंचे

विज्ञापन
बाह: भदावर बस अड्डा बाह पर संविदा कर्मियों के साथ अनशन पर बैठे परिजन
विज्ञापन
बाह। ड्यूटी स्लिप जारी होने के बाद भिंड रूट पर बस न ले जाने के आरोप में कार्यमुक्त किए गये संविदा चालक-परिचालक शुक्रवार को तीसरे दिन भी बाह के बस अड्डे पर क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। परिजन भी अनशन में शामिल हुए।
विज्ञापन

भदावर डिपो बाह की एआरएम सारिका शर्मा ने संविदा चालक नरेंद्र कुमार एवं परिचालक धर्मेन्द्र सिंह के कार्यमुक्त आदेश में कहा है कि 4 अक्तूबर को भिंड रूट के लिए ड्यूटी स्लिप जारी हो गई, लेकिन दोनों ड्यूटी स्लिप छोड़ कर घर चले गए थे। इससे बाह-भिंड-दिल्ली मार्ग पर बस सेवा का संचालन बाधित होने से 686 किमी का स्थगन रहा। रोडवेज को 34,528 रुपये की हानि हुई। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के बाद 6 अक्तूबर को चालक और परिचालक को दोषी मानते हुए दूसरे डिपो में स्थानांतरित करने की संस्तुति क्षेत्रीय प्रबंधक से कर दोनों को कार्यमुक्त कर दिया था। दोनों को क्षेत्रीय प्रबंधक के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। कार्यमुक्त आदेश के विरोध में दोनों संविदा कर्मी शुक्रवार को तीसरे दिन भी बाह बस अड्डे पर अनशन पर बैठे रहे। शुक्रवार को अनशन स्थल पर उनके साथ परिजन भी बैठे। उन्होंने न्याय न मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें