फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद नगर पंचायत के ठेका कर्मचारियों ने रोकी पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
फतेहाबाद के हड़ताली ठेका कर्मचारियों ने किया नगर पंचायत कार्यालय पर कब्जा - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
फतेहाबाद। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित नगर पंचायत फतेहाबाद के ठेका कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की। नगर में पानी की आपूर्ति रोक दी। इससे पानी के लिए 25 हजार की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

फतेहाबाद नगर पंचायत में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिला है। इसके कारण वे बृहस्पतिवार से हड़ताल पर हैं। पहले दिन उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगाकर कूड़ा डाल दिया था। थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। रात में भी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठे रहे।
शुक्रवार को उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर दी। नगर में पेयजल की आपूर्ति को भी ठप कर दिया। नगर पंचायत के कर्मचारी पानी की आपूर्ति करने के लिए पुलिस के साथ पहुंचे, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने एक नहीं सुनी और आपूर्ति नहीं होने दी। जिससे 25 हजार की आबादी परेशान रही। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे नहीं सुनी जाती तब तक पानी की आपूर्ति ठप रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें