भोगांव। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक संविदाकर्मी शनिवार की सुबह मोहल्ला जगत नगर में एक मीटर की रीडिंग ले रहा था। तभी गृहस्वामी व अन्य ने उसकी पिटाई कर दी।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शनिवार कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात सविंदा कर्मी मीटर रीडर प्रेम कुमार उर्फ लालू मेाहल्ला जगत नगर में मीटर रीडिंग के लिए गया था। मोहल्ले के किशन चंद्र व दो अन्य लोग वहां आए। वह लोग बिल निकाल कर घर दिए जाने की बात पर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मीटर रीडर की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।