फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गला काटकर की गई थी कृपाल सिंह की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा कुर्रा निवासी भेड़ पालक कृपाल सिंह की हत्या चाकू से गला काट कर की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी व साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि हत्या करने के बाद मृतक की भेड़ तीन लाख रुपये में बेच दीं थीं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। बताया कि गांव हाजीपुर निव सी विक्रम सिंह व उसके साथ राजू चौहान निवासी भोगपुरा ने 24 मई की रात को ही कृपाल की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी थी। विक्रम ने अपने मकान के परिसर में पड़े घूरे में शव को छिपा दिया। मृतक की करीब 59 भेड़ को दोनों ने इटावा जाकर पशु पैठ में तीन लाख रुपये में बिक्री कर दिया।
शुक्रवार देर रात थाना पुलिस ने बिलिंदा पुल के पास दोनों आरोपियों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में निशानदेही पर वारदात में प्रुक्त चाकू खेत से बरामद कर लिया। भेड़ बिक्री के तीन लाख रुपये में से करीब 2.85 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। तमंचा कारतूस भी मिले हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें