फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: संविदा कर्मी का उत्पीड़न...जान से मारने की धमकी, विश्वविद्यालय के चार कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किल

Tue, 28 Oct 2025 09:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

संविदा कर्मचारी का आरोप है कि वह ऑफिस सुपरिटेंडेंट से मिलने पहुंचे तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर कर्मचारियों ने मारपीट कर ऑफिस से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व संविदा कर्मचारी ने दलित उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों के मामले में 4 कर्मचारियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले में वादी के बयान 30 अक्तूबर को दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


थाना सिकंदरा क्षेत्र के राधिका विहार निवासी डॉ. अनिल कुमार ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। उनका कहना है कि वे पूर्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग में संविदा पर कार्यरत थे। उन्होंने अपनी संविदा अवधि बढ़ाने और स्थायीकरण के लिए कुलाधिपति को प्रार्थना पत्र दिया था। 

इस संबंध में निस्तारण के लिए एक समिति का गठन किया गया था। एक जुलाई 2024 को जब वे आवासीय इकाई के ऑफिस सुपरिटेंडेंट मधु सूदन कृष्ण से मिलने पहुंचे तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर ऑफिस कर्मचारियों सौरभ दुबे और शिवम सिंह सहित अन्य ने मारपीट कर उन्हें ऑफिस से बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर डॉ. अनिल ने मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस आयुक्त से शिकायत की। अदालत ने मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस से आख्या तलब की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें