फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: कंटेनर ने कैंटर में मारी टक्कर, मैनपुरी के चालक की मौत, दो घायल

Wed, 19 Apr 2023 05:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पेट्रोल पंप पर कैंटर खड़ा करके चालक सामने का शीशा साफ करने लगा, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन थाना क्षेत्र हाइवे स्थित गांव छछैना के पास कैंटर में कंटेनर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मैनपुरी के कैंटर चालक की मौत हुई है, जबकि कैंटर में सवार चालक के ही गांव के दो युवक घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बिछिया विक्रमपुर नगला नंदे निवासी कैंटर चालक नेपाल सिंह (30) की मौत हुई है, जबकि गांव का ही कैंटर क्लीनर नंद किशोर और योगेंद्र उर्फ काले निवासी डांडा थाना नयागांव जिला एटा घायल हो गए। भाई रामविलास ने बताया कि कैंटर ओरैया से दिल्ली के लिए माल लेकर जा रहा था। छछैना के पास पेट्रोल पंप पर कैंटर खड़ा करके चालक सामने का शीशा साफ करने लगा।

ये भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी: क्लीनिक के पीछे मरीजों को किया गया था भर्ती, इलाज करते रंगे हाथ दबोचा गया झोलाछाप

आरोपी चालक को पकड़ा

तभी पीछे से कंटेनर ने तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि कंटेनर चालक को मौके से पकड़ लिया गया है। नामजद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें