फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न्याय की उम्मीद में उपभोक्ता लगा रहे डाकघर के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय की उम्मीद में उपभोक्ता लगा रहे डाकघर के चक्कर
विज्ञापन

-जल्द रुपये मिलने का आश्वासन दे रहे हैं अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। खातों से धनराशि का गबन होने के बाद पीड़ित खाताधारक परेशान हैं। वे न्याय की उम्मीद में डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है। डाक विभाग के अधिकारी कोई स्पष्ट बात नहीं बताते हैं। इसके चलते खाताधारक परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर और शाखा डाकघर अंगौथा में खाताधारकों के खातों से गबन किया गया है। दोनों ही मामलों में दावा और आपत्ति दर्ज कराने का समय भी पूरा हो चुका है। इसके बाद अब खाताधारकों का रुपये मिलने का इंतजार है। लेकिन उनका इंतजार हर दिन के साथ और लंबा होता जा रहा है। लगातार खाताधारक रुपये मिलने की जानकारी करने के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं। रुपये कब तक मिलेंगे इस बारे में अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। इससे खाताधारक परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ डाक विभाग के अधिकारी जांच पूरी होने का इंतजार करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें