नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) आगरा ने मंगलवार को पेट और आंतों का स्वास्थ्य विषय पर संजय प्लेस स्थित होटल में जन-जागरूकता परिचर्चा आयोजित की। इसमें चिकित्सकों ने आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी पाचन समस्याओं और उनके समाधान को बताया।
डॉ. पवन गुप्ता और डॉ. शम्मी कालरा ने कहा कि सोशल मीडिया नहीं, बल्कि चिकित्सक से सलाह लें। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित दिनचर्या को जरूरी बताया। सचिव डॉ. करन रावत ने कहा कि पाचन तंत्र ठीक रहने से अवसाद जैसी समस्याओं पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
डॉ. अर्पिता सक्सेना ने बताया कि हर पेट दर्द गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, कई बार यह आंतों के बैक्टीरिया के असंतुलन से जुड़ा होता है। डॉ. दीपक बंसल ने अत्यधिक तैलीय भोजन से पित्ताशय में पथरी बढ़ने की चेतावनी दी। डॉ. अनुश्री रावत ने गर्भावस्था में संतुलित आहार को जरूरी बताया और डॉ. राघवेंद्र दुबे ने भोजन को 32 बार अच्छी तरह चबाने और मौखिक स्वास्थ्य को पाचन की पहली सीढ़ी बताया। इस दौरान डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. श्वेता, डॉ. रूपल अग्रवाल, डॉ. ज्योति अग्रवाल, डॉ. मैथिली, डॉ. रोहिताश यादव, डॉ. असीम गुप्ता आदि मौजूद रहे।