फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में कर डाले नए निर्माण, पुलिस ने दर्ज किए दो केस

Thu, 11 Sep 2025 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में नए निर्माण की सूचना पर पुरातत्व विभाग सक्रिय हो गया। नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं हुए, तो मामले में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र कटरा उमर खां और नंदा बाजार दखनई दरवाजा में निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी पर पुरातत्व विभाग ने नोटिस दिए। मगर निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ। इस पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ताजमहल के कनिष्ठ संरक्षण सहायक रवि प्रताप मिश्र ने बताया कि ताजगंज चौक निवासी अंकित सारस्वत कटरा उमर में फाइबर की दीवार लगाकर चोरी छुपे निर्माण कार्य कर रहे थे। यह काम रोकने के लिए के लिए विभाग ने 22 जुलाई को नोटिस दिया था। इसके बाद भी उन्होंने निर्माण कार्य बंद नहीं किया।

दूसरे केस में ताजगंज के नंदा बाजार निवासी समैक जैन दखनाई दरवाजा में अपनी दुकान को तोड़कर नया बना रहे थे। सूचना पर विभाग के कर्मचारियों को भेजा। कर्मियों ने उन्हें मौखिक रूप से निर्माण कार्य रोकने को कहा लेकिन वह नहीं माने। उन्हें 28 अगस्त को निर्माण कार्य रोकने का नोटिस दे दिया। इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा। दोनों के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें