फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घटिया सामग्री से बनाए जा रहे स्कूल का निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
ग्रामीणों ने विद्यालय के नव निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर काम रुकवाया
विज्ञापन
रुनकता। विकासखंड अछनेरा के गांव अरसेना में शनिवार सुबह घटिया सामग्री से पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

घटिया सामग्री से पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निर्माण कराये जाने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पति ओमवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय के निर्माण में ठेकेदार मनमानी कर रहा है। स्कूल की नींव की खुदाई नहीं कराई गई है। मिट्टी की सतह पर ही ईंट रखकर बीम डाले जा रहे हैं। बीम और पिलर बीम में पुरानी सरियों के टुकड़ों जोड़कर प्रयोग किया जा रहा है। पुरानी और पीला ईंटें लगाई जा रही हैं। मौके पर ठेकेदार दो तरह के सीमेंट का प्रयोग करते पाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमेंट मानकों के अनुरूप नहीं डाला जा रहा है। भवन न होने की वजह से यह विद्यालय पिछले पांच साल से गांव के पंचायत घर में संचालित हो रहा है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद का कहना है कि मौके पर पहुंच कर जांच की जाएगी। अगर गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणों ने विद्यालय के नव निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर काम रुकवाया

ग्रामीणों ने विद्यालय के नव निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर काम रुकवाया

ग्रामीणों ने विद्यालय के नव निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें