फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल पर पक्के पुल निर्माण को मिली रफ्तार

विज्ञापन
चंबल पर पक्के पुल निर्माण को मिली रफ्तार, पिनाहट घाट पर एप्रोच के लिए किसानों को मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
पिनाहट। अंबाह–पिनाहट मार्ग पर चंबल नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित उच्च स्तरीय पक्के पुल का निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में आगे बढ़ रहा है। 19 पिलरों पर बन रहे इस पुल में मध्य प्रदेश सीमा से उत्तर प्रदेश सीमा तक पटाव (भराव) का कार्य पूरा हो चुका है। मध्य प्रदेश की ओर उसेत घाट पर एप्रोच मार्ग का निर्माण भी पूर्ण हो गया है, जबकि उत्तर प्रदेश की ओर पिनाहट घाट पर एप्रोच रोड का निर्माण भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रशासन ने पिनाहट घाट पर एप्रोच मार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि के किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित भूमि स्वामियों को 3 अगस्त को सुबह 11 बजे पिनाहट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुलाया गया है, जहां उनके प्रतिकर (मुआवजा) के भुगतान संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के निर्माण से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन सुगम होगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पिनाहट की ओर एप्रोच मार्ग का निर्माण भी तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें