फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की कटरी को जोड़ने वाले शहवाजपुर मार्ग का निर्माण शुरू

विज्ञापन
कासगंज के शहवाजपुर मार्ग का निर्माण करते कर्मी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गंगा की कटरी के सौ गांवों को जोड़ने वाला सहावर शहवाजपुर मार्ग पिछले 7 वर्षों से जर्जर हाल में था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। शासन-प्रशासन ने मामले को संज्ञान लिया। अब उसका निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क विभाग की ओर से सड़क का निर्माण शुरू किया गया है। सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गंगा की कटरी के ग्रामों को जोड़ने वाला यह मार्ग काफी जर्जर हाल था। पूरा मार्ग 10 किलोमीटर लंबा है। जिसमें साढ़े तीन किलोमीटर का मार्ग जर्जर और क्षतिग्रस्त था। जिसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण हो रहा है, जबकि शेष सड़क की मरम्मत की जा रही है। यह मार्ग सहावर से शुरू होकर शहवाजपुर तक जाता है। जो गंजडुंडवारा, नगरिया, सुन्नगढ़ी, बदायूं आदि इलाकों को जोड़ता है। इस मार्ग पर लगभग तीन हजार वाहनों का आवागमन होता है। वर्ष 2011 में मार्ग का निर्माण हुआ था इसके बाद अब निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। ग्रामीण अजय चौहान, वीरेश कुमार, विनोद कुमार, विनय राघव, रक्षपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने मार्ग के निर्माण होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें