आगरा में मेट्रो के दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक बन रहा है। इसमें पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। शाहदरा तक बैरिकेडिंग भी कर दी है। अगले महीने से 100 फुटा रोड पर भी बैरिकेडिंग करते हुए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन दूसरे कॉरिडोर को भी तेजी से बना रही है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। इसके सितंबर से ट्रायल शुरू होंगे और दिसंबर तक आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड स्टेशन है और पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। ट्रैक का करीब 80 फीसदी कार्य हो गया है। आगरा कैंट, सदर, प्रतापपुरा और कलेक्ट्रेट स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया है। आगरा कॉलेज स्टेशन तैयार हो गया है।
सितंबर में ट्रायल शुरू होंगे और दिसंबर से लोग आगरा कॉलेज तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक बन रहा है। इसमें पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। शाहदरा तक बैरिकेडिंग भी कर दी है। अगले महीने से 100 फुटा रोड पर भी बैरिकेडिंग करते हुए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अभी 23 मेट्रो ट्रेन आ चुकी हैं, पांच और आना बाकी हैं।
विज्ञापन
आरबीएस से आईएसबीटी तक होगा भार का ट्रायल
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आरबीएस से आईएसबीटी तक भार का ट्रायल किया जाएगा। भार का ट्रायल एलिवेटेड ट्रैक पर ही होता है। इसमें आरबीएस से आईएसबीटी ही एलिवेटेड है। इसके पहले आरबीएस, राजामंडी, आगरा कॉलेज और एसएन मेडिकल कॉलेज भूमिगत स्टेशन हैं।