फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम परिवहन योजना: इन नौ मार्गों पर शुरू होगी बस सेवा, यात्री मई के पहले सप्ताह से कर सकेंगे सफर

Sun, 12 Apr 2026 03:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के नाै मार्गों पर बस सेवा शुरू की जाएगी। मई के पहले सप्ताह से यात्री इन बसों में सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन
बसें फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के ग्रामीण इलाकों के नौ प्रमुख मार्गों पर बस सेवा शुरू की जाएगी, जो मई के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और उन्हें सस्ती, सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत 15 से 28 सीट वाली निजी बसें बिना परमिट के चलेंगी, लेकिन उन्हें अन्य जिलों में जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि बस ड्राइवर, कंडक्टर, यात्रा टिकट और किराया तय करने की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये शुल्क देना अनिवार्य होगा। प्रत्येक बस को दो फेरे लगाने होंगे और बस स्वामी रूट और समय तय करेंगे।

ये मार्ग किए गए चयनित
रजौरा-शिवलालगुर्जा-छूट-राटौली-स्याहीपुरा-फतेहाबाद-आगरा,गोहरा-खेड़ा राठौर-अभयपुरा-पिनाहट-आगरा, स्याइ- क्लींजर-बटेश्वर-बिजकौली-फरैरा-भदरौली-फतेहाबाद-आगरा, मलियाखेड़ा-खिलावली-चित्राहाट-बाह-आगरा, फतेहपुर सीकरी-उन्देरा-बादनपुर-पूरा-बानपुर-कागारौल-अकोला-आगरा, मेवली-सरेंधी-नगला दूल्हे खां-रसूलपुर-खेरागढ़-सैंया-आगरा, खेरिया-बृथला-लादूखेड़ा-सैंया-तेहरा-सिकंदरपुर-ककुआ-आगरा, गढ़ी दर्याव-धिमश्री-शमशाबाद-बड़ा गांव-बाकलपुर-हिरनेर-दिगनेर-श्यामों-बरौली अहीर-आगरा तथा लडुआपुरा-अरनौटा-खण्डेर-फतेहाबाद-पीपलचौकी-डौकी-आगरा को बस संचालन के लिए चिन्हित किया गया। इस योजना से ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और बाज़ार तक पहुंच सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें