फतेहाबाद फोटो।कस्बा फतेहाबाद के सरकारी बस स्टैंड पर नाले की खुदाई करती बुलडोजर
फतेहाबाद। कस्बे के लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव और जल निकासी की समस्या से जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। नगर पंचायत की ओर से कस्बे के मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार को सरकारी बस स्टैंड के सामने से नाले के लिए खुदाई का कार्य शुरू हो गया। यह नाला सरकारी बस स्टैंड से लेकर आंबेडकर चौक तक बनाया जाएगा।
बस स्टैंड से लेकर आंबेडकर चौक तक जल निकासी की समस्या के कारण बारिश में सड़क जलमग्न हो जाती है। इससे राहगीरों का निकलना भी दूभर हो जाता है। इंचार्ज ईओ अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत फतेहाबाद हेमंत कुमार बिंद ने बताया कि कस्बावासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 30.12 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। बृहस्पतिवार से खुदाई का काम शुरू करा दिया गया है।