फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना नक्शा पास कराए चल रहे निर्माण सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रवर्तन दस्ते ने हरीपर्वत वार्ड-2 और वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले दो अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों को चिह्नित कर उन्हें पूरी तरह सील कर दिया।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई हरीपर्वत वार्ड-3 में की गई। यहां गौरव शर्मा छोटे गुरुद्वारे के सामने, कैलाशपुरी कॉलोनी स्थित एमआईजी-64 पर बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से निर्माण कार्य करा रहे थे। एडीए की टीम ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा-28 क (1) के तहत सख्त कदम उठाते हुए इस अवैध निर्माण को पूरी तरह सील कर दिया।
वार्ड-2 में दयालबाग क्षेत्र के 100 फुटा रोड पर अमर विहार पुलिस चौकी से ठीक पहले नियमों को ताक पर रखकर बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य कराने पर मुकेश कुमार के परिसर पर भी प्राधिकरण ने धारा-28 क (1) के तहत सील कर दिया। एडीए के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शहर के विकास मानकों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ ऐसी तीखी और बड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें