- मैनपुरी के भोगांव रोड का बताया जा रहा वीडियो, किसी कार सवार ने बनाया
- एसपी बोेले, मामला गंभीर, कराई जाएगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें हथकड़ी पहना एक बंदी बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। वहीं, पीछे एक आरक्षी हेलमेट लगाकर बैठा है। वीडियो मैनपुरी का बताया जा रहा है। किसी कार सवार ने बनाकर वायरल किया है। एसपी ने मामले में जांच शुरू करा दी है।
वायरल वीडियो 18 सेकंड का है। इसमें दिख रहा है कि एक बंदी के हाथ में हथकड़ी के साथ रस्सी लगी हुई है। वह आरक्षी को पीछे बैठाकर भोगांव की ओर बाइक चलाकर जा रहा है। एक कार सवार ने इस वीडियो को बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसको लेकर लोग पुलिस पर की कार्यप्रणाली पर कमेंट भी आ रहे हैं। कार सवार की ओर से वीडियो भोगांव का होने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रकरण में जांच कराई जाएगी। सिपाही जिले के किसी भी थाने का निकला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- विनोद कुमार, एसपी