फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऐसी भी होती है सरकारी नौकरी... चकबंदी अनुसेवक नौ साल से नहीं आईं दफ्तर, अब जारी हुआ नोटिस

Thu, 10 Oct 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी में सरकारी नौकरी का ये हाल चौंका देगा। मामला आगरा का है, जहां चकबंदी अनुसेवक नौ साल से दफ्तर ही नहीं आईं। अब विभाग ने उनको नोटिस जारी किया है। 

 
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बंदोबस्त चकबंदी दफ्तर से अनुसेवक नौ साल से गायब है। विभाग बार-बार स्पष्टीकरण, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सेवा समाप्ति नोटिस जारी कर रहा है, लेकिन गायब अनुसेवक कार्यालय में हाजिर नहीं हुई। 
विज्ञापन


मैनपुरी, हाजीपुर निवासी रीना यादव चकबंदी कार्यालय में अनुसेवक पद पर 15 अक्तूबर 2012 से कार्यरत थीं। 1 नवंबर 2015 को बिना बताए दफ्तर से अनुपस्थित हैं। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है। स्पष्टीकरण के बाद आरोप भी सिद्ध हो चुके हैं। सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा गयाए उसका भी कोई जवाब नहीं मिला।

चकबंदी अधिकारी के अनुसार यदि वह कार्यालय में उपस्थित नहीं हुई तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। मैनपुरी की रहने वाली रीना यादव वर्तमान में बरौली अहीर स्थित श्रीकृष्ण टाउन में निवासरत बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें