फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नियमित बिल भरने के बावजूद कनेक्शन काटा, कंपनी पर जुर्माना

Fri, 27 Nov 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नियमित बिजली बिल जमा करने के बावजूद उपभोक्ता का कनेक्शन बार-बार काटने पर टोरेंट पावर कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव कुमार ने सेवा में कमी व अनुचित व्यापारिक व्यवहार मानते हुए कंपनी को 45 दिन में कनेक्शन बहाल करने, मानसिक पीड़ा के लिए 10 हजार रुपये और वाद व्यय के रूप में पांच हजार रुपये अदा करने का आदेश दिया है। न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी कैलाश चंद्र सत्संगी ने 22 जुलाई, 2013 को पुश्तैनी मकान के हिस्से में कनेक्शन लिया था।
उनका आरोप है कि लगातार बिल भरने के बाद भी चार बार कनेक्शन काटा गया। चौथी बार आपूर्ति बहाल न होने पर 24 जुलाई, 2025 को विधिक नोटिस भेजा गया, जिसका जवाब नहीं मिला। कंपनी ने मृत पिता के नाम पुराने कनेक्शन पर 1,08,572 रुपये बकाया और धारा 135 के तहत 90,519 रुपये निर्धारण का दावा किया। मगर आयोग ने पाया कि पिता का 8 अक्तूबर 2005 को निधन हो चुका था, निरीक्षण रिपोर्ट पर उपभोक्ता के हस्ताक्षर नहीं थे और चोरी या लंबित मुकदमे का कोई ठोस प्रमाण भी पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें