फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मोत्सव पर कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाते शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जयंती कांग्रेसजनों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर प्रभातफेरी निकाली गई। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने कहा स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे और सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में न्याय पंचायत स्तर पर तिरंगा झंडे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के बाद विचार गोष्ठी आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि गांव में रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। शिकोहाबाद के ब्रह्माबाद लाछपुर और जमालीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पीसीसी सदस्य शशि शर्मा, ओबीसी वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन छम्मू, विजय चतुर्वेदी,रामनरेश,विशाल गुप्ता,धनपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

महानगर इकाई के अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में भी प्रभात फेरी निकाली गई। कांग्रेंसजन तिरंगा झंडा लेकर निकले। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। पंचायतीराज व्यवस्था और कंप्यूटर लाने का काम उन्होंने किया था। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वकार खालिक, नुरुल हुदा लाला राइन, सौरभ पोरवाल, फहीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
सरकारी विभागो में आपसी सद्भाव की दिलाई शपथ
फिरोजाबाद। सरकारी विभागों में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान आपसी सद्भाव के साथ रहने की शपथ ली गई। विकास भवन प्रांगण में सीडीओ चर्चित गौड़ के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। यहां डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। डीपीआरओ ने कहा कि विकास भवन के साथ सभी ग्राम पंचायतों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मोत्सव सद्भभावना दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें