आगरा। कांग्रेसियों ने बिना सर्वदलीय बैठक के एसआईआर शुरू करने, 32 बीएलओ के आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए हरीपर्वत थाने पर प्रदर्शन किया। बाद में थाने में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ तहरीर दी।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि सरकार ने बिना सलाह किए 12 राज्यों में एसआईआर लागू कर दिया। लोगों को मताधिकार खत्म करने का डर दिखाकर परेशान किया जा रहा है। बीएलओ काम के दबाव में आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बाद भी मुख्य चुनाव आयुक्त असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए हैं। हरीपर्वत क्षेत्र में उनका निवास है। इस वजह से यहीं तहरीर दी गई है। वहीं इस मामले में हरीपर्वत थाना प्रभारी का कहना है कि ज्ञापन दिया गया है। उसे अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।