फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बूथ स्तर पर सरकार की नाकामी गिनाएंगे कांग्रेसी

Wed, 11 Oct 2023 09:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ स्तर पर सरकार की नाकामी गिनाएंगे कांग्रेसी
विज्ञापन

-प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने बुधवार को विकासखंड बेवर के गांव मुड़ई में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यकर्ता जुटें। बूथ स्तर तक जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियां जनता को गिनाकर कांग्रेस की नीतियों को बताएं।
विज्ञापन


मुड़ई में कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में प्रदेश महासचिव ने कहा कि भाजपा सरकार समाज को तोडऩे का काम कर रही है। भाजपा सरकार का विकास से कोई लेना देना नहीं है। गांव और किसान के हित के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार के किसान कानूनों से किसान का कोई भला होने वाला नहीं है। किसान कानून का लाभ बिचौलियों और पूंजीपतियों को ही मिलेगा। इस अवसर पर वाजिद अली, पिंटू चौहान, शाहबुद्दीन, शरद कश्यप, भैयालाल गुप्ता, सर्वेश लोधी, पंकज सक्सैना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें