मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास में बुधवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा पंचायत और विधानसभा चुनाव कांग्रेस पूरी दमदारी से लड़ेगी। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। केंद्र सरकार के पास जन हित की कोई योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की दम पर पार्टी बेहतर प्रदर्शन भी करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता गुटबाजी से दूर रहकर एकजुट हों। प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। पंचायत और विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट हों। चुनाव से पहले हर बूथ पर कमेटी गठित कर ली जाए। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क करें। बूथ कमेटी में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व किया जाए।
सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाए। एक बूथ पर कम से कम 20 सक्रिय सदस्य बनाए जाएं। चुनाव जीतने के लिए मजबूत संगठन होना जरूरी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड, मनोज शाक्य, चंद्रप्रकाश दुबे, कैलाश उपाध्याय, शशि भूषण, सुरेश राठौर, संतोष कुमारी, सत्यवती, इंद्रवती, मोहित कठेरिया, प्रदीप यादव मौजूद रहे।