फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक निकलेगा जुलूस; रणनीति हुई तय

Mon, 18 May 2026 11:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कांग्रेस 18 मई को महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक लॉयर्स कॉलोनी स्थित पानी की टंकी के पास कैंप कार्यालय पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम किशोर की अध्यक्षता में हुई। यहां पर पुराने नेताओं ने विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन न करके अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने और पार्टी कार्यकर्ताओं को ही वरीयता देने की मांग की। बाहरी लोगों को अहमियत देने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में 18 मई को महंगाई के खिलाफ होने वाले हल्ला बोल कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई। शहर अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जो भाजपा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर प्रदर्शन करती थी, आज उसी के शासन में इनके दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर एकत्र होने का आह्वान किया, जहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाशंकर शर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। चेतावनी दी कि यदि 2027 के चुनाव में बाहरी लोगों के बजाय वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ताओं को वरीयता नहीं दी गई, तो वह स्वयं आंदोलन की अगुवाई करेंगे। इस दौरान राम दत्त दिवाकर, अरविंद कुमार दौनेरिया, सचिन चौधरी, कपूर चंद्रावत, महेंद्र सिंह, तिलक चौधरी, चंद्रपाल सिंह, चंद्रभान मथुरिया, गौरव कश्यप, संदीप मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें