फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आवास विकास में बदहाल व्यवस्थाओं पर हंगामा, लोगों ने घेरा नगर निगम; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 16 Jul 2026 12:21 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी के निवासियों के साथ नगर निगम पहुंचकर खराब व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टूटी नालियों, जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट और पेयजल समस्या की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम का घेराव करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी के लोगों के साथ नगर निगम का घेराव किया। पोस्टर-बैनर लेकर धरना देकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आवास विकास कॉलोनी में नाली टूटी हुई हैं, जलभराव है। कई बार शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार



महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-छह में नालियां टूटी हुई हैं। नालों की सफाई नहीं होने से थोड़ी सी बारिश से जलभराव हो रहा है। घरों में पानी भर रहा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं, बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत


कई स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं। खड़जा भी टूटा हुआ है। पीने के पानी की भी समस्या है। सांसद, विधायक और पार्षद से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं। नगर निगम में भी समस्या बता चुके हैं। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन होगा। प्रदर्शन में ताहिर हुसैन, दीपक शर्मा, याकूब शेख, दिलीप वर्मा, नरेंद्र शर्मा, दानिश सिद्दीक़ी, सरदार हरजेंद्र सिंह, सलमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें